Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कह है 18 साल से ऊपर की उम्र के वयस्क जो दो या चार पहिया वाहन चलाना चाहते हैं, तो वह बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चला सकते हैं। यह सही समय होता है, जब स्टूडेंट्स कॉलेज में जाते हैं, प्रवेश करते हैं तो उस समय उनके लाइसेंस वहीं से बन जाए इसके लिए कार्यक्रम शुरू किया है, पहले चरण में कॉलेज में छात्राएं हैं क्योंकि छात्राओं के लाइसेंस निशुल्क बनते हैं, उसमें कोई शुल्क नहीं है और आज कल इसके टेस्ट भी ऑनलाइन होते हैं, ऑनलाइन यदि टेस्ट देते हैं, ऑनलाइन सभी युवाओं को आवेदन करना है, ऑनलाइन टेस्ट होता है और यदि उस टेस्ट में युवा पास हो जाते हैं तो ऑनलाइन लाइसेंस भी मिल जाता है। उसको डाउनलोड कर लीजिए और रख लीजिए। उन्होंने कहा यह कार्य पहले चरण में किया जायेगा और थोड़े समय के बाद लगातार बाकी सभी छात्र-छात्राओं के लाइसेंस बनना प्रारंभ हो जाएंगे।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सभी से आग्रह है कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाना खतरे को आमंत्रण देता है, बल्कि अपराध भी है, यह कानूनी दृष्टि से उचित नहीं है, इस संबंध में अभियान चला जा रहा हैं, इसके अंतर्गत युवा वर्ग अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो और अपने लर्निंग लाइसेंस बनवा लें और लाइसेंस बनवाने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है, या कोई दलाल या व्यक्ति परेशान करता है, ओवर चार्ज करता है, किसी तरह की समस्या आती है तो दमोह हेल्पलाइन 07812-350300 पर जरूर बताएं। आपकी पूरी मदद की जायेगी लेकिन जुलाई महीने में अधिक से अधिक कॉलेज के स्टूडेंट्स जो आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट्स हैं, यह सभी युवा वर्ग अपने लर्निंग लाइसेंस अवश्य बनवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *