Spread the love

दमोह।   जिले के 11 वीं कक्षा में जिन छात्र-छात्राओं के 85 प्रतिशत या उससे ज्यादा मार्क्स आए हैं, उन छात्रों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने उत्कृष्ट शाला में बुलाकर उनकी परेशानियों और बातों को सुना- समझा, क्योंकि उनका पूरा साल 12 वीं का है, तो इन छात्रों की परेशानियां क्या है, इन छात्रों को पढ़ाई में किस तरह की मदद की जरूरत है, यह सब जानने के लिए लगभग 150 छात्र-छात्राएं पूरे जिले के उत्कृष्ट शाला आए हैं।
            कलेक्टर श्री कोचर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा की । उन्होंने कहा विषय विशेषज्ञ सभी छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे और इनकी समस्याएं निकलकर के सामने आएगी। कलेक्टर ने कहा छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं और अब लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी। उन्होंने छात्रो को आश्वासन दिया है, कि किसी भी प्रकार की दिक्कत पढ़ाई में नहीं आने दी जाएगी। छात्रो को हर संभव सहयोग मिलेगा ताकि इस साल के अंत तक और अगले साल जब यह परीक्षा देंगे तो बच्चे जिले का नाम रोशन करेंगे और सब 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाएंगे, यह प्रयास रहेगा, इस उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है।
         

   ज्ञातव्य है 28 जून 2025 को दोपहर 12:30 बजे से  उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कंप्यूटर हाल में कक्षा 12 वीं में अध्यनरत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा 11 वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे विद्यार्थियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला सिर्फ कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। कक्षा दसवीं में अध्यनरत हाई स्कूल के प्रखर विद्यार्थियों की कार्यशाला बाद में आयोजित की जायेगी। ऐसे सभी प्राचार्य जिनके विद्यार्थी में ऐसे प्रखर विद्यार्थी हैं, उन्हें कार्यशाला में भेजने का आग्रह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *