
दमोह। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाने वाली ई अटेंडेंस के विरुद्ध में आज दमोह जिले के लगभग सभी शिक्षक कर्मचारी संगठन द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन दिया गया ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों पर लागू की जा रही कि ई अटेंडेंस को लागू नहीं करना है ज्ञापन देने वाले अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के समस्त पदाधिकारी जिले की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में सत्यनारायण तिवारी, सुरेंद्र राय, पवन खरे, नीरज पांडे, ताहिर खान, संजीव तिवारी, विष्णु शर्मा, भावना पांडे, परमेंद्र जैन, आसिफ अंजुम, रिंकी ठाकुर, रीता मारिया, कश्यप निलेश जैन, देवेंद्र ठाकुर, परम् सिंह ठाकुर, आशुतोष गौतम शामिल रहे।
