जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ औपचारिक समापन एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत रोपे गए 200 पौधे

दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ पहुँचे। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के औपचारिक समापन किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शांति धाम परिसर में पौधरोपण किया। परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण कर अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 200 पौधे रोपित किए गये। पौधरोपण कार्यक्रम उपरांत आजीविका भवन में किसानों को बीज वितरण भी राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगभग 05 करोड़ 25 लाख रूपये के विकास कार्य पूरे विकासखंड में कार्य हुए। उन्होंने कहा 300 किसानों के लिए 12 क्विटंल उड़द का बीज वितरण भी किया गया हैं। उन्होंने कहा सभी किसान बंधुओं से निवेदन करता हूँ ये बीज बहुत अच्छी किस्म का बीज है, इसको वोनी करके अगली बार बीज के रूप में उसको किसानों को भी वितरित करें और खुद भी लगाएं। उन्होंने कहा जब अच्छी वेरायटी का बीज होगा तो उत्पादन भी अच्छा होगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा नदियों, झीलों आदि के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना पूरे मध्य प्रदेश में चलाई गई, इस अभियान के अंतर्गत जिले के कई ऐसे प्राचीन जल स्रोतों की साफ-सफाई कर रिचार्ज करने का काम किया।
