Spread the love

दो महीने पहले ही की थी लव मैरिज ……सास और नानी सास सहित तीन पर लगे आरोप
भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स थाना इलाके में स्थित ओम नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाली एक नव विवाहिता द्वारा शनिवार अलसुबह फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है। हैरानी वाली बात यह है, की नवविवाहिता ने दो महीने पहले ही लव मैरिज की थी। परिवार वालो का कहना है की आत्महत्या से पहले उसने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, इसमें उसने ससुराल पक्ष सहित तीन लोगो पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बागसेवनिया क्षेत्र में स्थित ग्राम अमराई में रहने वाली प्रियंका बब्बन (25) ने अपनी पंसद से केबिन क्रूज नामक युवक से 21 अप्रैल 2025 को लव मैरिज की थी। पति केविन फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। दोनो पति पत्नि वल्लभ नगर बस्ती में किराये से रहते थे। शनिवार सुबह तड़के करीब पॉच बजे प्रियंका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। मर्चूरी के बाहर मौजूद मृतका के परिवार वालो का कहना है की प्रियंका के किविन के साथ शादी करने से प्रियंका की सास और नानी सास खुश नहीं थीं, इस बात को लेकर वह आए दिन उसके साथ तानाकशी करते हुए मानसिक रुप से प्रताड़ित करती थी। नानी सास और सास द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किये जाने पर उसने कई बाद यह बात अपने परिवार वालो को बताई थी, लेकिन परिवार वाले उसे समझाइश देते हुए थोड़े समय में सब ठीक हो जाने की बात कहते थे। परिवार वालो ने बताया की प्रियंका ने कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला नविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जॉच जहॉगिराबाद एसीपी द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *