Spread the love

भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा और आने वाले समय में इसका सभी को लाभ प्राप्त होगा-विधायक श्री मलैया

बांदकपुर की प्राचीन बावड़ी में हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 का आज समापन प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में लगभग 300 वर्ष अति प्राचीन बावड़ी में किया गया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान निश्चित रूप से अभूतपूर्व रहा हैं, यह जो बावड़ी का कायाकल्प हुआ हैं, मैं सभी के प्रति साधुवाद ज्ञापित करता हूं। यह अभियान बंद नहीं हुआ है आने वाले समय में इसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हम सभी के सामने आएंगे। पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान का आज समापन किया जा रहा हैं। निश्चित ही अभियान अंतर्गत जिले में जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, गहरीकरण हुआ हैं, जिससे भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा और आने वाले समय में इसका सभी को लाभ प्राप्त होगा।

            जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति ठाकुर ने कहा यह प्राचीन बावड़ी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुनर्जीवित की गई हैं। स्वच्छता के सभी साथियों को साधुवाद है जिनके अथक परिश्रम से इस बावड़ी को पुराने स्वरूप में लेकर आए हैं। आज यहां हजारों की संख्या में लोग यहां भ्रमण करने आ रहे हैं और इसकी सुंदरता देखते ही बनती हैं। वरिष्ठ समाजसेवी भाव सिंह लोधी ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बहुत उत्कृष्ट कार्य देखने मिल रहे हैं, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बांदकपुर में इतनी प्राचीन बावड़ी को संरक्षित किया और जिले भर में अनेक प्राचीन जल स्रोतों को हम बचाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी और शासन प्रशासन का अच्छा अभियान चलाने के लिए आभार। एस.डी.एम आर एल बागरी ने कहा 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन था जो बावड़ी आप देख रहे है, इसके साफ-सफाई और कायाकल्प स्थानीय लोगो द्वारा किया गया हैं।     कार्यक्रम के दौरान बावड़ी को पुनर्जीवित करने में जिन जल दूतो का विशेष सहयोग रहा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम का प्रतिवेदन दमोह जनपद पंचायत के सीईओ हलधर मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *