Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर स्थित रिटेल किराना स्टोर्स में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की गई। कार्यवाही में बस स्टैंड स्थित फ्रेश एन फाइन का निरीक्षण किया गया। उक्त दुकान में खराब हींग चना एवं मूंगफली नमकीन  ग्राहक को बेचने की सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज हुई थी। निरीक्षण के दौरान परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित हींग चना एवं मूंगफली नमकीन के नमूनें जांच हेतु लिए गए  इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। खराब खाद्य सामग्री के विक्रय एवं भंडारण नहीं करने के सभी किराना दुकानदारों को दिशा निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *