Spread the love

पथरिया विधानसभा के बोतराई ग्राम में जल गंगा संवर्धन

दमोह: प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की गरिमामय उपस्थिति में पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोतराई में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान का आज समापन हो रहा हैं। पथरिया विकासखंड में 04 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए थे, जिसमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा यहां का तालाब देखकर बहुत अच्छा लगा हैं, तालाब का विस्तारीकरण किया गया है, उसकी बडिंग और पत्थर से जो घाट बनाए गए हैं, सौंदर्य करण भी अच्छा हुआ।

            उन्होंने ग्रामीणजनों से आग्रह करते हुए कहा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जन सहभागिता से जो कार्य किए गए हैं ऐसे ही जिले की अन्य जगहों पर भी अच्छे से कार्य करने का प्रयास किया जाये। राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं, सेवा निवृत्त होने के बाद भी उनके अनुभव समाज के लिए उपयोगी हैं, वे नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देना जारी रखें।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा यह अभियान मुख्यमंत्री के संकल्प के साथ 30 मार्च से 30 जून तक पूरे मध्यप्रदेश में चलाया गया था। दमोह जिले में इसके तहत विशेष रूप से तालाबों का गहरीकरण, जीर्णोद्धार व जलस्रोतों के संरक्षण संबंधी कार्य किए गए, जिसमें ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।इस अवसर पर एसडीएम निकेत चौरसिया, खरग राम पटेल, संगीता श्रीधर, ललती संतोष मोदी, श्याम रानी अठ्या, रघुवीर सिंह, नीलेश सिंह, श्री कलू, जनपद सीईओ रामभरत कटारे, सरपंच-सचिव, उपयंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *