सागर संभाग के सर्वोत्तम विद्यालय में खड़ा हॅू-दमोह विधायक श्री मलैया
खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सहयोग से निर्मित ओपन जिम, पुस्तकालय कक्ष, कम्पयूटर कक्ष, संगीत कक्ष का हुआ लोकार्पण

दमोह: जिन विद्यार्थियों के 95, 96, 97, 98 प्रतिशत नंबर लाये उनको बधाई देता हूँ, साथ ही जो कम नंबर लाये उनको भी बधाई देता हूँ ताकि वे बेहतर करने की कोशिश करे, वो भी आगे बढ़ेंगे। शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है जहाँ पर सिर्फ विद्या ही नहीं परिवार के संस्कार भी यहाँ दिए जाते हैं। किसी भी संस्था को खडे़ करने के लिए जब तक समाज की सहभागिता नहीं होगी तब तक शायद खड़ा करना बहुत मुश्किल काम है। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने सरस्वती विद्या विहार सीनि. सेके. स्कूल केशवनगर के लोकार्पण एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, विद्या भारती मध्य क्षेत्र अध्यक्ष विवेक शेंडे एवं विद्या भारती महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री अमित दवे मंचासीन रहे।



राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज उस बात को सुनकर के सुखद अनुभव हो रहा है, उन लोगों की मेहनत आज रंग लाई और इतने बड़े-बड़े विद्यालय जिले में स्थापित हो गए। उन्होंने कहा सच में विद्यार्थीगण बहुत मेहनत कर रहे हैं और उनके साथ-साथ माता-पिता सहयोग कर रहे हैं, मैं देखता हूँ कि किसी ना किसी गांव का परिवार किराये से रहकर के अपने पूरे परिवार के साथ बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा शिक्षा का स्तर बड़ा है और उसमें बहुत बड़ा योगदान हर जगह, हर जिले में लगभग 13,000 विद्यालय पूरे देश में चल रहे हैं। उन्होंने कहा विधानसभा पथरिया का विद्यालय नंबर वन हैं, देख कर अच्छा लगता है कि यहाँ के बच्चे बहुत आगे बढ़ रहे हैं।

पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा सागर संभाग के सर्वोत्तम विद्यालय में खड़ा हॅू, आज जो कुछ चीजों के लोकार्पण एक साथ हुए हैं, मैंने पहले कभी देखा नही है। उन्होंने कहा इस अवसर पर आप सब को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूँ, जितने बेटे और बेटियां यहाँ पर पढ़ रहे है, उन सब के लिए मेरा ढेरों आशीर्वाद।
इस दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल और दमोह विधायक श्री मलैया ने विजय कुमार मलैया (बाबू जी) की पुण्यस्मृति में समर्पित कालिदास सभागार, विनायक राव शेंडे (बाबा) की पुण्यस्मृति में समर्पित पुस्तकालय कक्ष, खुशाल चंद जैन (पुजारी जी) की पुण्यस्मृति में समर्पित कंप्यूटर कक्ष, ओमप्रकाश राय (बुग्गे भैया) की पुण्यस्मृति में समर्पित संगीत कक्ष एवं नृत्य कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी भैया बहनों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर लालजी राम पटेल, डॉ. राजीव पाण्डे, राकेश पुजारी, राजीव बिरथरे, कपिल शुक्ला, मौंटी रैकवार, आदित्य चौरसिया, विद्यालय प्राचार्या डॉक्टर स्वप्ना तिवारी, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक तिवारी, डॉक्टर सोनल राय, राजेश ताम्रकार, निशांत चौरसिया, महेंद्र ताम्रकार, सुधीर असाटी व मधुकर शिक्षा समिति तथा सरस्वती विद्या विहार आचार्य परिवार केशवनगर दमोह और शिक्षा भारती से जुड़े लोग मौजूद रहे।
