Spread the love

निगमायुक्त दुबे ने आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निगम के अधिकारियों को सौंपे दायित्व
कटनी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने हेतु बीएलओ के क्षमता विकास हेतु सभी बूथ लेवल अधिकारियों को 3 जुलाई से 5 जुलाई तक बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो शिफ्ट प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक एवं दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक प्रदान किया जाना है। निगमायुक्त नीलेश दुबे नें बस स्टैंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए निगम के अधिकारियों को माईक साउंड बॉक्स, प्रोजेक्टर के साथ ही पेयजल , साफ-सफाई एवं बैठक व्यवस्था निर्धारित समय पर सुनिश्चित करानें के निर्देश दिए है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राकेश बारी व्याख्याता शिक्षा विभाग द्वारा 3 जुलाई को मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 100 तक के बीएलओ को दो शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं 4 जुलाई को मास्टर ट्रेनर आलोक पाठक प्राचार्य शिक्षा विभाग द्वारा 5 जुलाई को मतदान केन्द्र क्रमांक 101 से 200 तक के बीएलओ तथा मनोज गौतम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा 201 से 291 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *