
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर चेम्बर में भक्ति बाल्मींक को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि भक्ति बाल्मीक का चयन सैनिक स्कूल रिवाड़ी हरयाणा में हुआ है। वे भक्ति नवोदय विद्यालय हटा में कक्षा 06 में अध्ययनरत् थी, इनके पिता श्री महेन्द्र बाल्मीक पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत पशु चिकित्सायलय बटियागढ़ में स्वच्छकार के पद पर पदस्थ है। इस दौरान भक्ति के माता-पिता, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. संजय पाण्डेय मौजूद रहे।
