Spread the love

सामूहिक सहभागिता से पौधारोपण कर क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित करने होंगे प्रयास
कटनी। नगरीय क्षेत्र में पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा भरा बनाए रखनें हेतु नगर निगम के माध्यम से संचालित हो रहे पौधारोपण अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से वृहत स्वरूप प्रदान कर अभियान को प्रभावी बनाने हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा विगत दिवस प्रेमनगर बस्ती स्थित एएचपी मल्टी के पास रिक्त शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निगमायुक्त श्री दुबे ने रिक्त शासकीय भूमि के स्थल पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित करने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा जायेन्द्र प्रताप सिंह, अश्विनी पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित उद्यान पर्यवेक्षक अभिषेक अरजरिया की मौजूदगी रही। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री दुबे ने नगर निगम द्वारा कराये जाने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की वृहद कार्ययोजना तैयार करते हुए स्थल, भूमि एवं फलदार, छायादार, फलदार व औषधी प्रजाति के पौधे क्रय करते हुए उनके रोपण हेतु आवश्यकतानुसार गड्ढे एवं पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री दुबे नें निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपयंत्री श्रीमती मोना करेरा ने जानकारी देते हुए पौधारोपण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए स्थल पर लगभग 650 से अधिक गड्ढे कराये जाने का कार्य किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *