Spread the love

दमोह ! न्यायालय श्री अमर गोयल, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जिला दमोह ने 4 किलो गांजा परिवहन करते पाए गए आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास और हजार के जुर्माने की सजा से दण्डित किया है ! अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री सतीश कपस्या द्वारा बताया गया कि, अभियोजन मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि पुलिस थाना – नोहटा, जिला दमोह में पदस्थ उपनिरीक्षक / जप्तीकर्ता अधिकारी बद्री प्रसाद प्यासी अ0सा0 13 को दिनांक 22.01.2021 को वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि जबेरा तरफ से दो व्यक्ति एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल से गांजा लेकर नोहटा तरफ आ रहे थे, जिस सूचना की तस्दीक हेतु उसने हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक मणिभाई, आरक्षक रोहित, कृष्णकांत, रविकांत, शुभम चौबे मय शासकीय वाहन क. एम.पी.03 ए 6106 के चालक आरक्षक अनिकेत को साथ लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर सूचना का पंचनामा तैयार किया, चैकिंग के दौरान मौके पर उपस्थित राहगीर इब्राहिम अ0सा0 2 को नोटिस देकर मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया तथा सर्च वारण्ट प्राप्त न कर सकने संबंधी पंचनामा तैयार कर जरिये आरक्षक शुभम चौबे एस. डी.ओ.पी. तेन्दूखेड़ा को लिखित तहरीर भेजी। उसने उपस्थित स्टॉफ, साक्षीगण तथा हमराह को लेकर घटनास्थल 17 मील चौराहा पर जाकर छिपकर जबेरा तरफ से आने वाली मोटरसाईकिल की निगरानी की तो कुछ समय पश्चात जबेरा तरफ से एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें हमराही स्टॉफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश करने पर मोटरसाईकिल चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाईकिल छोडकर भाग गया तथा तथा दूसरे व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम वीरन सींग गौड़, निवासी मझगुवां होना बताया। आरोपी वीरन से मोटरसाईकिल चालक का नाम पता पूछने पर उसने उसका नाम भूरा अहिरवार, निवासी सुरई होना बताया। आरोपी वीरन सींग अपने हाथ में लाल सफेद रंग के थैले में कुछ सामान लिये था, जिसको मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये इस बावत् पंचनामा तैयार कर संदेही से तलाशी बावत् सहमति पंचनामा तैयार किया गया। वंहा उपस्थित स्टाफ, साक्षीगण एव शासकीय वाहन तथा स्वयं की तलाशी आरोपी वीरन को दिये जाने पर कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुयी, तत्पश्चात अभुियक्त के आधिपत्य के थैले की तलाशी लिये जाने पर एक प्लास्टिक की पन्नी में मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु दिखायी देने पर उक्त मादक पदार्थ में से थोड़ी सी मात्रा को उपस्थित स्टॉफ के समक्ष रगड़कर, सूंघकर एवं जलाकर देखने पर मादक पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुयी, जिसका पहचान पंचनामा मौके पर तैयार किया गया। उक्त गांजे की तौल हेतु आरक्षक रविकांत को करबा नोहटा शासकीय वाहन से भेजकर तराजू मंगाया गया, जिसका भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार करने के उपरांत अभियुक्त वीरन के आधिपत्य से बरामद गांजे की तौल करने पर कुल 04 किलो 100 ग्राम कीमती करीब 60 हजार रूपये का मादक पदार्थ गांजा होना पाये जाने पर आरोपी से उक्त गांजा को रखने एंव परिवहन किये जाने के संबंध में दस्तावेज पूछे जाने पर उसने न होना बताया।

न्यायालय में आई साक्ष्य और अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्कों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी रामस्वरूप उर्फ भूरा अहिरवार , उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम, सुरई, थाना-जबेरा जिला- दमोह को धारा 20(बी)(ii)(बी) NDPS एक्ट में 03 वर्ष की अवधि का सश्रम कारावास एवं 25,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन श्री धर्मेंद्र सिंह तारन के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक श्रीमती अंशुल मिश्रा द्वारा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *