

ब्रांड एम्बेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
छिंदवाड़ा – 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शहर मे विभिन्न आयोजन किए जा रहें है। जिसमे शनिवार को नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्वच्छता सभा के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन सहित स्कूल के छात्र – छात्राओं को 4 प्रकार का कचरा गीला,सुखा, घरेलु हानिकारक, सेनेटरी बेस्ड के बारे में बताया गया और इलेक्ट्रॉनिक बेस्ड क़े दुष्परिणाम की जानकारी के साथ गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग पॉलीथिन बेन, हर 3 साल में सेफ़्टी टैंक खाली करवाने हेतु समझाइस दी गई।
स्वच्छता सभा एवं संवाद के सफल आयोजन में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दीपक राज जैन एवं स्कूल एडमिन धर्मेंद्र जायसवाल ने अपने सुंदर विचार रख छिंदवाड़ा को अब्बल पायदान पर लाने का आग्रह किया, इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाकर छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का अनुनय किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित टीम नगर पालिक निगम के उपयंत्री शिवप्रसाद पन्द्राम , रूपाली श्रीवास, अंकिता सोनी, दिनेश ठाकुर सहित सभी स्वच्छता दूतों का सहयोग प्राप्त हुआ।
