Spread the love

बस, ओवरलोडेड वाहन, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मैजिक, ई-रिक्शा, स्कूल बस जिनकी फिटनेस नहीं है या जिनके ड्राइवर शराब पीकर के गाड़ी चला रहे हैं या ओवरलोडेड है या किसी भी प्रकार से मापदंड का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ़ चालान कटे जा रहे हैं और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है

चालानी कारवाई अब डेली बेसिस पर जारी रहेंगी

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन से कहा ग्राम समन्ना के पास हुये हादसे ने सभी को झंझोर कर रखा दिया है, कई सारे सबक हम सभी को दिए हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर इसमें एक व्यू रचना की है और अब इसमें  सारी एजेंसियों को संयुक्त कर दिया है, जिसमें आबकारी, ट्रैफिक, आर.टी.ओ., राजस्व और पुलिस है, यह पाँचों टीम सदस्य मिलकर के काम करेंगे और सारे ऑपरेशन जॉइंट ऑपरेशन चलेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इस सिलसिले में उसी दिन से कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिस दिन घटना हुई थी। उन्होंने कहा लगातार कार्रवाई चालू है, ऐसी बस, ओवरलोडेड वाहन, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, मैजिक, ई-रिक्शा, स्कूल बस जिनकी फिटनेस नहीं है या जिनके ड्राइवर शराब पीकर के गाड़ी चला रहे हैं या ओवरलोडेड है या किसी भी प्रकार से मापदंड का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ़ चालान कटे जा रहे हैं और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

             उन्होंने सीजेएम से आग्रह किया है कि वो अगले हफ्ते से लगातार अपने मोबाइल कैंप लगाना प्रारंभ किये जायें, जो हमारे चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट हैं, उनके कैंप लगातार अब लगना शुरू हो जाएंगे, इसमें जो नियमानुसार कार्रवाई है वह प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके अलावा ब्रीथ एनालाइज़र का उपयोग करके रात को लगातार कल से पुलिस ने चेकिंग शुरू की है, जिसमें ड्राइवर्स को चेक किया जा रहा है कि उनमें से कोई शराब पिए हुए तो नहीं है, जो शराब पिए हुए हैं उनका मेडिकल कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के या शहरी क्षेत्रों से ऐसे ट्रैक्टर ट्रॉली निकल रहे हैं, उनसे आग्रह हैं कि लोगों को ना बिठाएं। उन्होंने कहा चालानी कारवाई भी की जा रही है और यह कार्रवाई अब डेली बेसिस पर जारी रहेंगी, इसमें कोई विराम नहीं आएगा। आज 29 सितम्बर को शाम 5 बजे सभी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई है, इसके बाद आज ही बस ड्राइवरों के लिए बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके बाद अगली बैठक ई-रिक्शा चालकों की ओर ट्रांसपोर्टर्स की और बाकी वैन चालकों की, स्कूल बस चालकों की होगी। तो इस प्रकार से लगातार इसमें एक मोमेंटम बनेगा।

            उन्होंने कहा तीन टीमें आबकारी विभाग की बनी है जो की ये देखेंगी जाकर कि कोई भी शराब दुकान रात को 11:30 बजे के बाद ना खुले, जहाँ-जहाँ अवैध शराब बिकने के अंदेशा होते हैं वहाँ पर वो छापा मार कारवाई करेंगे और उनके साथ बाकी सारी टीमें भी संयुक्त रहेंगे।  यह पाँचों टीमें मिल करके इसको एक प्रभावशील कार्यक्रम के रूप में अंजाम देंगी। इसके साथ-साथ हम एक जागरूकता का कार्यक्रम भी चलाएंगे,  लोगों को प्रशिक्षित भी करेंगे, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी देंगे कि कैसे ड्रिंक एंड ड्राइव करना खतरनाक है, इसको ना करें, हेलमेट पहन करके गाड़ी चलाएं, क्षमता से ज्यादा लोगों को ना बैठाए, इस तरह की जागरूकता का कैंपेन भी हम पैरेलेली साथ में चलाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *