पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में मंडल स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम श्याम शिवहरे ने कहा कि पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने जीवन काल में राष्ट्र और मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किए हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठा पाई। स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में अपनी बौद्धिक क्षमताओं और दूरदर्शिता का लोहा बनवाया। आधुनिक भारत के औद्योगिक क्रांति के जनक पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी थे परंतु कश्मीर के विषय पर नेहरू से मतभेद होने पर उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्हें यह पता था कि यदि वह कश्मीर की यात्रा करेंगे तो उनके जीवन को संकट रहेगा परंतु उन्होंने कश्मीर विषय को संपूर्ण देश में जन जागृति लाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में संचालन दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं आभार प्रकट दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई ने किया। जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, अमित बजाज ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों और विचारों को साझा किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम मेंअरविंद उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश जाटव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, देवकिनन्दन पटेल, अरुण सोनी, देवल कटारिया, महेंद्र अहिरवार, राहुल पाठक, मनीष सोनी, कपिल सोनी, बबली विश्वकर्मा, रितु पांडे, पार्षद हिना परोचे, धीरज घारू, राकेश गुरु, दिलीप चौरसिया, श्याम विश्वकर्मा, आशीष राय, हरगोविंद पाठक, राहुल ताम्रकार, गजेंद्र राजपूत, बिहारी पटेल, अखिलेश घोषी, बाबू अग्रवाल, राजुल चौरहा, अखिलेश चौबे, सुनील राज, सहित पदाधिकारी एवं जेष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही
भाजपा के सभी मंडलों में जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए
अभाना मंडल अंतर्गत ग्राम हिनौती रामगढ़ के बूथ क्रमांक 288 में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे उपस्थित रहे। पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, मंडल अध्यक्ष दान सिंह, राजकुमार सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, अजय सिंह लोधी सहित पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बांदकपुर मंडल अंतर्गत पुष्पांजलि कार्यक्रम ग्राम लक्ष्मण कुटी में आयोजित किया गया जिसमें बांदकपुर मंडल प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार की विशेष उपस्थिति रही। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मोहन पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र पटेल चटन, मोहन सिंह, रघुनंदन पटेल, नरेश पटेल, द्वारका पटेल सहित मंडल पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
