शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार


दमोह ! मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही हेतु
श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं श्री सुजीत सिंह भदौरिया अपुअ दमोह एवं श्री रघु केसरी एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना हिण्डोरिया टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी झामसिह उर्फ छोटू पिता भरत सिंह लोधी 26 साल निवासी वार्ड 04 हिण्डोरिया व दिलीप पिता सीताराम चक्रवर्ती उम्र 26 निवासी वार्ड क्रं. 02 हिण्डोरिया से दो बडे थैलो में भरे 396 पाव देशी लाल मसाला शराब कीमत लगभग 39,600 रूपये एवं एक बिना नंबर की मोटर साईकिल कीमत लगभग 50,000 रूपये जब्त की। जप्ती कार्यवाही उपरांत आरोपियो के विरूध्द थाना हिण्डोरिया में अप.क्र. 322/2025 आब. एक्ट की सुसंगत धाराओं में पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । कार्यवाही हेतु टीम में धर्मेंद्र गुर्जर (थाना प्रभारी हिण्डोरिया) प्र.आर. 68 अविनाश प्र.आर.373 शुभनारायण यादव प्र.आर.247 राजकुमार सेन ,आर. 609 प्रशांत, आर. 746 दीपचंद्र ,आर. 419 चन्द्रकांत शामिल रहे।
