
अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान
छिंदवाड़ा – 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शहर मे विभिन्न आयोजन कर स्वच्छता के प्रति जनजागरण चलाया जा रहा है।
जिसमे नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के कुशल मार्गदर्शन में नागपुर रोड स्थित अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में स्वच्छता सभा के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें एआईए के डायरेक्टर एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने कहा की छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने की जबाबदारी हम सबकी हैं अतः आईए हम सब मिलकर बनातें हैं अपने प्रिय छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर छिंदवाड़ा।
इस अवसर पर स्वच्छता टीम की अंकिता सोनी ने एआईए प्रबंधन सहित स्कूल के सभी विद्यार्थियों को 4 प्रकार का कचरा गीला, सुखा, घरेलु हानिकारक, सेनेटरी बेस्ड के बारे में बताया गया और इलेक्ट्रॉनिक बेस्ड क़े दुष्परिणाम की जानकारी देकर गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग, पॉलीथिन बेन, हर 3 साल में सेफ़्टी टैंक खाली करवाने हेतु समझाइस दी गई।
स्वच्छता सभा एवं संवाद का सफल संचालन एआईए के प्राचार्य रविशंकर माथुर ने कर स्वच्छता अभियान के लिए टीम नगर निगम की सराहना की। सभा के दौरान ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाकर छिंदवाड़ा को स्वच्छ – स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का अनुनय किया।
आज मनेगा स्वच्छता महोत्सव –
छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण विश्व 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनावेगा, जिसकी पूर्व बेला पर आज सोमवार 30 सितंबर को नगर के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोपहर 1.30 बजे से स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमे जिले वासियों से सम्मिलित होने की अपील आधार फाउंडेशन की ओर से की गई है।
