आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की समीक्षा पर होगी विस्तृत चर्चा

दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के संगठन प्रभारी सतानंद गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की अध्यक्षता में जिले की विस्तारित कार्य समिति बैठक 30 सितंबर 2024 को दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा विस्तृत चर्चा होगी। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय में विस्तारित बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य, समस्त जिला कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्य, समस्त जिला कार्यकारिणी स्थाई आमंत्रित सदस्य, जिले की संपूर्ण सदस्यता टोली, समस्त मंडल अध्यक्ष तथा महा मंत्री, मंडलों की समस्त सदस्यता टोली, समस्त मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक, समस्त विभागों के संयोजक, जिले के समस्त जनप्रतिनिधि बैठक में अपेक्षित रहेंगे।
