
दमोह : जिले की हटा तहसील की ग्राम पंचायत गर्रेह के ग्राम बिछवा निवासियों ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को सड़क मार्ग की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री कोचर ग्राम बांसन से मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि ग्राम पंचायत गर्रेह में बिछवा गांव है, उस गांव के रहवासी रास्ते में मिले थे, उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले ग्राम बिछवा जाने-आने का कोई रास्ता नहीं था, इसीलिए ग्रामवासियों ने अपना कॉन्ट्रिब्यूशन करके लगभग 1-1.5 किलोमीटर मार्ग की जमीन ग्रामवासियों ने खरीदी है और अब ग्रामवासियो कि डिमांड है कि उस पर सड़क और पुलिया का निर्माण हो जाए। कलेक्टर श्री कोचर ने इस संबंध में सी.ई.ओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि एक प्राक्कलन पूरा तैयार करा लें और फिर इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करके और अन्य योजनाओं के अंतर्गत इसकी क्या व्यवस्था हो सकती है, प्रयास करेंगे कि इस संबंध में कोई व्यवस्था हो जाये और यदि यहाँ से कोई व्यवस्था नहीं होती तो शासन स्तर पर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा।
