Spread the love

दमोह। जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर और एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विगत दिवस जिला मुख्यालय हरदा में राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों के साथ हुई मारपीट और लाठीचार्ज की निंदा की गई है। कार्यवाही वापिस लेने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग ज्ञापन में मांग की गई है कि राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों पर हुई कार्यवाही वापिस ली जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन हरदा के दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख लोग ज्ञापन देने वालों में महासभा के संरक्षक अमर सिंह राजपूत, महासभा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी, महामंत्री सुनील ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष धन सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष बबलू ठाकुर, युवा अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पथरिया पार्षद यशपाल सिंह ठाकुर, दमोह नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, डॉ रवि ठाकुर, डॉ महेंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी नगर भरत सिंह उपाध्यक्ष राकेश सिंह राजा ठाकुर और करणी सेना के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह परिहार, क्षत्रिय करणी सेना जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह परिहारदमोह ब्लॉक अध्यक्ष मयंक मयंक सिंह तोमर युवा उपाध्यक्ष धीरज सिंह परिहार रणवीर सिंह हजारी अनुज सिंह परिहार नीरज ठाकुर राहुल परिहार स्वराज सिंह राणा जसवंत परिहार उमेश सिंह परिहार राहुल परिहार जितेंद्र चौहान राम राजा परिहार आदि प्रमुख लोग शामिल थे। ज्ञापन के माध्यम से दी गई चेतावनी ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो राजपूत क्षत्रिय समाज और करणी सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *