
दमोह :मड़ियादो थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी का मड़ियादो से सागर नाका चौकी स्थानांतरण होने के उपरांत आज मड़ियादो थाना पुलिस परिवार ने उन्हें सादगीपूर्ण विदाई दी। साथ ही नवागत थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग ने पदभार भी ग्रहण किया। सहायक उपनिरीक्षक प्रेमसिंह ठाकुर ने पुलिस स्टाफ के साथ थाना प्रभारी को श्रीराम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। सभी ने रोहित द्विवेदी के छोटे कार्यकाल की सराहना कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विपिन तिवारी, अमित दुबे, अंकित कुमार, निशांत वैष्णव और स्टाफ की उपस्थिति रही।
