Spread the love

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निवार्चित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर शनिवार को यहां जबलपुर भाजपा द्वारा अंधमूक बायपास चौराहे पर गर्म जोशी के साथ उनकी आगवानी की गई. इसके बाद श्री खंडेलवाल वहां से एक रथ पर सवार हुये और उनकी स्वागत यात्रा प्रारंभ हुये. शनिवार को मौसम भी साफ रहा, लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश भी चरम पर रहा. श्री खंडेलवाल का जगह जगह गर्मजोशी के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया. स्वागत में उत्साह और उमंग देखकर श्री खंडेलवाल अभीभूत हो गये. अंधमूक बायपास से उनका काफिला प्रारंभ हुआ. खुले रथ में उनके साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक अजय विश्नोई, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, शहर अध्यक्ष रत्नेश सोनसकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि सवार थे.


खास बात यह रही की श्री खंडेलवाल का न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया. सबसे ज्यादा उनकी रैली पश्चिम विधानसभा के इलाकों में रही, यहां धनवंतरी नगर चौराहा, पिसनहारी की मढिय़ा, त्रिपुरी चौक, सूपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदन महल चौक, नागपाल गार्डन, छोटी लाई फाटक, आदि शंकराचार्य चौक होते हुये उत्तर मध्य विधानसभा के शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंची.
जहां श्री खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
सरकार और जनता के बीच कड़ी बनें कार्यकर्ता…
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें और समाज में आदर्श स्थापित करें. और सभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आये और अपने हिस्से का योगदान दे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *