Spread the love

दमोह । बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम हिनौती में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अंतरा फाउंडेशन के सहयोग से पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य और पोषण जैसे अहम विषयों पर गांव की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने मिलकर चर्चा की।कार्यक्रम की तैयारी शानदार रही और गांव एवं स्कूल की किशोरी बालिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

CHO मनोज कोरी ,आशा पर्यवेक्षक श्रीमती विद्या लोधी , शिक्षक श्री जगदीश चक्रवर्ती , चित्रांश नामदेव, सरपंच छवरानी लोधी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री लोधी , सहायिका राम सखि लोधी ग्राम के सक्रिय सदस्य भरत लोधी ,जाहर लोधी,संध्या लोधी एवं बैठक में किशोरी बालिकाओं ने एक प्रेरक नाटक भी प्रस्तुत किया। अंत में, गांव ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हर गर्भवती महिला और बच्चे तक सही जानकारी और सेवाएं पहुंचेंगी।

मुख्य अतिथियों के द्वारा गांव में स्वास्थ्य रूपी पूल का निर्माण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए बनाई गई रणनीति का दोहराव किया गया।बैठक में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, ग्रामीणजन और अंतरा फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *