Spread the love

राज्यमंत्री श्री लोधी ने वर-वधुओं को किये चेक वितरित

दमोह: जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी जबेरा में गत दिनों हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 1400 से अधिक जोड़ो के विवाह प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संपन्न कराये थे, इसी के तहत मंगल भवन जबेरा में वर- वधुओं को 49-49 हजार रुपए की राशि के चेक राज्यमंत्री श्री लोधी की मौजूदगी में वितरित किए गये है। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा  मंगल भवन जबेरा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गये है। उन्होंने कहा विगत माह मंडी प्रांगण जबेरा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत 1400 से अधिक जोड़ों के विवाह संपन्न कराये गए थे। जिनको चेक प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है, राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारी सरकार निरंतर गरीबों के हित में कार्य कर रही है, जब बेटी पैदा होती है तो उसको हमारी सरका लाडली लक्ष्मी बना देते हैं।

            जब बेटी स्कूल में दाखिला लेगी तो उसको निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ साइकिल,यूनिफॉर्म, निशुल्क का पुस्तकों के साथ अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाओं का लाभ सरकार प्रदान करती है, और जब वह बिटिया 21 वर्ष की हो जाएगी तब उसको सरकार  लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से लखपति बना देती है, उन्होंने कहा हमारी सरकार बहनों को आरक्षण देकर सरकारी नौकरियों में मौका दे रही है। जिससे बहनें सशक्त एवं समृद्ध हो रही हैं।कार्यक्रम में जबेरा जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, तहसीलदार सोनम पांडे, सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन , बंटी दुबे सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *