
दमोह । कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल जिसमें नायब तहसीलदार दमोह श्री अटल बिहारी वर्मा, सहायक संचालक कृषि एस. एल.कुर्मी, सहायक संचालक कृषि श्री जे.एल.प्रजापति एवं प्र.वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विकासखंड जबेरा में स्थित कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण कर छापामार कार्यवाही की गई। ग्राम चौपरा विकास खंड जबेरा में गोलू किराना एवं जनरल स्टोर पर बिना लाइसेंस के विक्रय किया जा रहा था एनपीके, सूक्ष्म पोषक तत्व एवं कीटनाशी जब्ती की की गई कार्यवाही। उप संचालक कृषि श्री जी.एल.अहिरवार द्वारा बताया गया कि अग्रिम कार्यवाही उर्वरक (नियंत्रण )आदेश 1985, कीटनाशी अधिनियम 1968, कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों के तहत की जाएगी।
