Spread the love

10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आई.टी.आई में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण के साथ 12वीं समकक्ष प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है

जिला कौशल समिति अन्तर्गत जिला की समस्त शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. के प्राचार्यों की बैठक संपन्न

दमोह: कलेक्टर सुधीर  कुमार कोचर की अध्यक्षता में आज जिला कौशल समिति अन्तर्गत जिले की समस्त शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने सभी संस्थाओं को शत-प्रतिशत प्रवेश लक्ष्य प्राप्त करने समर्पित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की प्रत्येक शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. को प्रवेश प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए सभी सीटों को भरने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विशेष रूप से आरक्षित 30 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के प्रवेश को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे महिला अभ्यर्थियों को प्रेरित करें और उन्हें प्रवेश दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाएं।इस आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने प्रत्येक संस्था की पिछले वर्ष एवं चालू वर्ष की प्रवेश प्रगति की समीक्षा की करते हुए जिन संस्थानों की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं रही, उन्हें त्वरित सुधारात्मक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा पंचम चरण के पश्चात पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अद्यतन स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।

10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आई.टी.आई में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण के साथ 12वीं समकक्ष प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है

 उक्त बैठक में कलेक्टर श्री कोचर द्वारा “दसवीं के बाद आई.टी.आई. एवं 12वीं समकक्षता योजना” की जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने कहा यह योजना विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को साथ-साथ प्राप्त करने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके अंतर्गत दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आई.टी.आई. में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण के साथ-साथ 12वीं समकक्ष प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में नोडल प्राचार्य को निर्देशित किया गया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक इस अवसर का लाभ उठा सकें और जिले के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसर प्राप्त हों। यह पहल जिले में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और समग्र छात्र विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *