Spread the love

दमोह। श्री देव जागेश्वर नाथ जी मंदिर बांदकपुर में 11 दिवसीय लघु रुद्रात्मक  रुद्राभिषेक कराया जा रहा है जिसके तृतीय दिवस में आज दिव्य भव्य रुद्राभिषेक कराया गया जिसमें 11 ब्राह्मणों के द्वारा शुक्ल यजुर्वेद का पाठ करके रुद्राभिषेक कराया गया प्रतिदिन की तरह पंचामृत स्नान हुआ एवं भगवान की आरती कराई गई यह संपूर्ण आयोजन मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित राम कृपाल पाठक के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है ।

मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज ने बताया कि आज मुख्य यजमान के रूप में पी सी गुप्ता जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सपरिवार बांदकपुर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित एकादश दिवसीय लघु रुद्रात्मक रुद्राभिषेक में  सम्मिलित होकर के रुद्राभिषेक किया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गोवर्धन पर्वत के धेनुवन में पर वृक्षारोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *