
डंके की चोट पर ओबीसी को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण
-जातिगत जनगणना कराएंगे; कांग्रेस समाज को भडक़ाने का काम कर रही
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम डंके की चोट पर कह रहे हैं कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे। जल्दी से जल्दी कोशिश करेंगे कि 13 प्रतिशत आरक्षण जिन्हें मिला है, उन अभ्यर्थियों को हक के आधार पर नौकरी मिले और योग्यता के आधार पर उनका चयन हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग समाज को भडक़ाने का काम करती है जबकि सारी चीजों में उनका ही इन्वॉल्वमेंट है। पिछड़ों की जनगणना को बंद करने का पाप कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी पर जाता है। बाद में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और उनके बाद लगातार कांग्रेस की सरकार रहीं लेकिन उन्हें जातिगत जनगणना नहीं कराई। सीएम ने कहा कि हमारे राज्य में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस बिना तथ्य के कमजोरी के आधार पर लाचार नियमों के आधार पर बात कर रही है। अब उस बात के आधार पर झूठ बोलती है कि हमें 27 प्रतिशत आरक्षण दो। हम डंके की चोट पर कह रहे हैं कि 27 प्रतिशत आरक्षण देने वाले हैं और हमारे कई विभागों के अंदर जहां स्टे नहीं था, वहां प्रतिशत परसेंट आरक्षण दे दिया है लेकिन जहां जो कोर्ट में मामला अटका पड़ा है तो उसके लिए कोर्ट में भी हम सरकार का पक्ष रख रहे हैं।
सीएम ने कहा कि हमने कहा जनरल कैटेगरी का 10 प्रतिशत हो एससी-एसटी ओबीसी सभी के लिए हमने हमारे मन में भाव बराबर है। हम किसी दायरे में सिमटना नहीं चाहते। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए है इसीलिए जो 13 प्रतिशत ओबीसी का आरक्षण का मामला कोर्ट में भी लंबित है। हम जल्दी से जल्दी कोशिश करेंगे कि वह 13 प्रतिशत आरक्षण जिन्हें मिला है उन अभ्यार्थियों को हक के आधार पर नौकरी मिले और उनकी अपनी योग्यता के आधार पर उनका चयन हो।
जातिगत जनगणना करेंगे और आंकड़े सामने लाएंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जातिगत जनगणना पर कहा- मैं कल के चरित्र के लिए कहना चाहता हूं कि कांग्रेस अलग-अलग समाज को भडक़ाने का काम करती है जबकि सारी चीजों में उनका ही इन्वॉल्वमेंट है। पिछड़ों की जनगणना को बंद करने का पाप कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी पर जाता है। बाद में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और उनके बाद लगातार हमारी अटल जी की सरकार को छोड़ दो तो लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रहीं लेकिन उन्हें जाति जनगणना नहीं कराई। जो जनगणना अंग्रेजों के समय चलती थी, वह भी बंद कर दी। 2011 में जनगणना की जोर-जोर से बात की लेकिन उसका रिकॉर्ड आज तक सामने नहीं लाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलेआम कहा है कि हम जाति जनगणना करेंगे और समय सीमा में उसके आंकड़े जनता के सामने लाएंगे।
