Spread the love

प्रसव समय नजदीक, इन्हे वर्षा, बाढ़ के कारण न हो परेशानी

दमोह: चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जबेरा डॉ. डीके राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जबेरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गढ़िया की प्रियंका गोपाल जिनकी डिलीवरी 5 अगस्त को संभावित है उन्हें हो रही वर्षा के दृष्टिगत रेस्क्यू करके जबेरा अस्पताल लाया जा रहा है ताकि उनके डिलीवरी में किसी तरह की कोई आगे परेशानी ना आए।

इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के चीफ ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डॉ. अशोक बरौनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सारसबागली की दो गर्भवती महिलाएं जिनके नौवां महीना चल रहा है डिलीवरी डेट संभावित नजदीकी है उनको पेन भी शुरू हो गया है सुरक्षित प्रसव की दृष्टिगत उन्होंने इन महिलाओं को रेस्क्यू कर एसडीआरएफ की टीम ने तारादेही पीएससी पहॅुचाया गया है, तीन गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु अस्पताल लाया गया, दो महिलाओं को तारादेही एक को जबेरा अस्पताल शिफ्ट किया गया। एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर प्राची दुबे एवं उनकी टीम ने रेस्क्यू कर तारादेही अस्पताल पहॅुचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *