Spread the love

चार साल से अलग रही पहली पत्नि ने दमोह में की थी शिकायत

जीरो पर एफआईआर कर भोपाल पुलिस को भेजी केस डायरी
दमोह / भोपाल। बैरागढ़ पुलसि ने एक ऐसे आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जिसने करीब चार साल से अलग रह रही अपनी पहली पत्नि के नाम से दूसरी पत्नि की डिलेवरी कराते हुए सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि दूसरी पत्नि के खाते में जमा कराकर हासिल कर ली। इसकी जानकारी लगने पर अलग रह रही पहली पत्नि ने मामले की शिकायत दमोह पुलिस से की थी। जॉच में सामने आया की दूसरी पत्नी की डिलीवरी भोपाल के सिविल अस्पताल में हुई थी, इसलिए दमोह पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद केस डायरी भोपाल पुलिस को भेज दी। बैरागढ़ पुलिस ने इस मामले में असल कायमी कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय लक्ष्मी सेन पति अवधनारायण सेन ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह दमोह जिले की रहने वाली है। उसकी शादी रायसेन जिले में अवध नारायण सेन के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति की अन्य महिला से नजदीकियां है, इस बात को लेकर पति से आये दिन विवाद होता था। तंग आकर लक्ष्मी सेन पति को छोड़कर मायके जाकर रहने लगी थी। लेकिन शादी के बाद के उसके कई दस्तावेज रायसेन में पति के पास भी थे। बाद में पीड़िता को पता चला कि दूसरी महिला से शादी कर ली है, उसे इस शादी के बारे में कुछ बताया ही नहीं है। और 2023 में उसके पति अवधनारायण सेन ने दूसरी पत्नी की डिलीवरी भोपाल के सिविल अस्पताल में कराई है। लेकिन इसमें उसके पति अवधनारायण ने एक दूसरी पत्नि के बजाए लक्ष्मी का नाम लिखवा दिया है। मामले से संबधित दस्तावेज जुटाकर उसने दमोह पुलिस से शिकायत की। मामले में जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी भोपाल के बैरागढ़ थाने में भेज दी गई। पुलिस ने दस्तोवजों की कूटरचना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति ने पहली पत्नी के नाम पर डिलीवरी के बाद सरकारी सहायता का भुगतान दूसरी पत्नी के खाते में कराया है। इसलिए आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला को दमोह से बयान दर्ज करने के लिए भोपाल बुलाया जाएगा। जिसके बाद ही आगे की जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *