Spread the love

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाने की व्यवस्था, दवाईयों और आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है

दमोह। दमोह सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से दमोह जिले की नदी-नालों के किनारे बसे ग्रामों में पानी भरने से जहां संपत्ति की हानि हुई है, सर्वे किया जायेगा। मकान, फसल, पशु या अन्य संपत्ति का नुकसान होने पर सरकार द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा । यह बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने  तेंदूखेड़ा क्षेत्र के तारादेही, खमतरा और जमरा सहित अन्य गांव के निवासियों से चर्चा करते हुये कही। कलेक्टर श्री कोचर ने सुबह 9 बजे से तेन्दूखेड़ा क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा अभी तहसीलदार, पटवारी सब अधिकारी यही हैं, एक-एक घर का ढंग से सर्वे कराया जायेगा। सर्वे कराने के बाद जिसके मकान, फसल, पशु या फिर कोई भी ऐसा नुकसान हुआ है, वह पूरा नोट करेंगे और उसका नियमानुसार केस बनेगा और जो नियम है सरकार का उसके अंतर्गत आगे कार्यवाही की जायेगी। सर्वे शुरू किया जा रहा हैं, जो लोग यहां के प्रभावित है वह अपना नाम लिखवा दें ताकि सर्वे का काम प्रारंभ हो जाये।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा केवल फसलों का ही नहीं बल्कि पशुओं की भी हानि हुई है, मकानों में क्षति हुई है, लोगों का अनाज खराब हो गया है और नुकसान हुआ है। कलेक्टर ने एक-एक गॉव का पूरा मुआयना किया और अधिकारीगणो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सारी जगह पर पूरी प्रतिबद्धता है कि जितना जल्दी स्थिति सामान्य हो सके, हम प्रयास करेगें।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सभी प्रभावित क्षेत्रों में खाने की व्यवस्था, दवाइयों और आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही हैं, जहां-जहां पर प्रधानमंत्री आवास का इश्यू आया है लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाए हैं और जो पात्र है उनके लिये स्पेशल परमिशन राज्य शासन से लेने के लिए अगले 1-2 दिन के अंदर प्रस्ताव भेजे जायेंगे  फिर शासन की स्वीकृति के बाद वहां पर कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

वास्तव में यहां बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा हैं स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाऍ और साथ में जो लोग पात्र हैं उन सभी को पूरा मुआवजा मिले साथ ही राशन, भोजन, दवाइयों की व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाए।     

      कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जिले में जितनी भी हमारी निर्माण एजेंसियां हैं यथा पी.डब्लू.डी, आर.ई.एस, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सड़क विकास निगम यह चारों एजेंसियों को निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा अभी खमतरा से सारसबगली वाला पुल देखा जिसकी पहुंच मार्ग पूरी तरह से डैमेज हो गया है, यहां पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क है, इंजीनियर्स से कहा है कि वह कल यहॉ आकर के देखेंगे और तत्काल जैसे ही बारिश रुकती रिपेयरिंग का काम यहां पर शुरू कराएंगे । इसी प्रकार से पूरे जिले में जहां-जहां पुल-पुलियॉ या अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुई है, वहां पर सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए गये हैं कि वह अगले 1-2 दिन में इसका सर्वे कर लें और उसके बाद जैसे ही थोड़ी स्थिति नॉर्मल होती है, पानी रुकता है, वहां पर रिपेयरिंग का काम तत्काल प्रारंभ कर दें। जहां रिपेयरिंग संभव नहीं है, वहां के लिए आवश्यक स्वीकृतियों के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे जायेंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सबके घरों में पीने का पानी देख कर आ रहा हूँ। पीने का पानी कुप्पे में रखा हुआ है, उसमें ऊपर से पानी टपक रहा है, बरसात के समय में पीने के पानी पर बहुत ध्यान रखना चाहिये,  छोटे बच्चे हैं घरों में यदि गंदा पानी कोई पीयेगा तो बीमारियां फैलेगी मलेरिया, डायरिया, दस्त, उल्टियां होंगी इसीलिए यह समय बहुत ज्यादा सावधान रहने का है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कोशिश करें कि घर में पानी उबाल करके पियें, गंदा पानी बच्चों को बिल्कुल मत पिलाना और दूषित पानी का सेवन नहीं करना। उन्होंने कहा कि जो बहनें यहॉ खड़ी हैं, बहुत ध्यान से सुने पीने के पानी में यदि आपने सावधानी नहीं रखी, दूषित पानी का सेवन किया तो बच्चे, बड़े, बूढ़े सब बीमार होंगे और एक नई समस्या आएगी, भगवान न करे कि आपको अस्पताल जाना पड़े तो इसीलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यहां बाढ़ की स्थिति है, लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए है, कोशिश करेगे कि सरकार से विशेष मंजूरी लेकर यहां के लिए कुटीर स्वीकृत करा लें, जिससे कि एक ही बार में प्रभावित लोगो के मकान बन जाए।

अपर कलेक्टर श्रीमती मसराम ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा

            अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सर्रा, खमतरा, गोपालपुरा, बिलतरा सहित अन्य गांव में पहुंचकर ग्रामीणजनों, किसानो, महिलाओं से चर्चा की, उनकी समस्यायें सुनी और हर संभव समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *