Oplus_0
Spread the love
Oplus_0

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी मे आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं समय सागर जी के आशीर्वाद से श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का सोलह दिवसीय आयोजन भक्ति भाव के साथ चल रहा है। विधान के छटवे दिन बुधवार को भी भक्ति भाव के साथ महा पात्रों के साथ इंद्र इन्द्राणी एवं श्रावक जनों ने विधान संपन्न किया। गुरुवार को मोक्ष सप्तमी के अवसर पर प्रातः बेला में भगवान पारसनाथ की 23 शांति धारा के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा। दमोह नगर के सबसे बड़े नन्हे मंदिर में भगवान पारसनाथ के विशाल समवशरण के समक्ष 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान पूजन हवन आरती का आयोजन प्रतिदिन भक्ति भाव से चल रहा है।

प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री, ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया एवं रोहित भैया के निर्देशन में प्रातः मेला में श्री जी के अभिषेक शांति धारा पूजन उपरांत महामंडल पर अर्घ्य समर्पण के साथ विधान की क्रिया संपन्न की जा रही है। विधान ध्वजारोहण कर्ता एनके जैन, सुनील महेंद्र करुणा वेजीटेरियन परिवार एवं समस्त द्रव्य प्रदान कर्ता पदमचंद जैन खजरी वाला परिवार, सोधर्मइंद्र राजेन्द्र अटल परिवार, भरत चक्रवर्ती पंकज जैन ‘मुंशी’ परिवार, कुबेरइंद्र संतोष जैन अविनाशी बनवार परिवार, महायज्ञ नायक मुकेश जैन अनिल फोटो परिवार एवं यज्ञ नायक चंद्र कुमार जैन खजरी परिवार के साथ सभी श्रावक श्रेष्ठि इंद्रजनो ने विधान के छटवे दिन श्रीजी का अभिषेक शांति धारा पूजन करके मंडल पर अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया। शाम को भक्ति भाव के साथ महा आरती का आयोजन भी किया गया। विधान के सातवे दिन गुरुवारवार को भगवान पारसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मोक्ष सप्तमी का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाते हुए निर्वाण चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर होने वाली 23 शांति धारा कर्ताओं का चयन भी किया जा चुका है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला एवं महामंत्री राजकुमार जैन रानू ने सकल जैन समाज से सुबह 7 बजे से मंगल अभिषेक शांति धारा पूजन उपरांत विधान में शामिल होकर देवाधिदेव श्री शांतिनाथ भगवान के साथ श्री पारसनाथ भगवान की वृहत आराधना करके पुन्यार्जन की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *