Spread the love

पटेरा क्षेत्र में हो रही वर्षा के उपरांत वस्तुस्थिति का किया अवलोकन मोटर साईकिल से पहुँचे रमगढ़ा विद्यालय

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि ग्राम वासियों ने मुझे रास्ते में रोक कर ग्राम का रास्ता एवं स्कूल का निरीक्षण करने के लिए कहा था जिसके तहत में वहां गया। स्कूल का अवलोकन के बाद पता किया गया स्कूल के मरम्मत का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है, नियमानुसार इसकी स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा पंचायत में ग्रामीण और पंचायत के बीच में कम्युनिकेशन गैप हैं, कुछ बातों पर लेकर ग्रामवासियो में नाराजगी हैं, सीईओ जनपद पंचायत पटेरा से कहा गया हैं कि वह गांव में आकर ग्राम वासियों पंचायत के लोगों के बीच साथ बैठकर उनकी बातें सुनकर इसका निराकरण सुनिश्चित करें करेंगे।कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज दोपहर पटेरा क्षेत्र में हो रही वर्षा के उपरांत वस्तुस्थिति देखने निकले। उन्होंने इस दौरान रमगढ़ा, कोटा, सिमरी शुक्ला, बर्रट पहुंचे। ग्रामीणों और किसानों से चर्चा की हो रही वर्षा के मदृदेनजर घरों में किसी तरह की क्षति तो नहीं है गांव में पानी तो नहीं भरा है आदि प्रश्न किया, जिस पर ग्राम वासियों ने बताया कि घरों में किसी तरह का बाढ़ से नुकसान नहीं है, परंतु खेतों में जरूर पानी भरने से फसलों को क्षति हुई हैं।

 कलेक्टर श्री कोचर ने मौके पर मौजूद तहसीलदार उमेश तिवारी से कहा कि सर्वे दल गठित कर सर्वे सभी जगह कराया जाए, सर्वे टीम में राजस्व का पटवारी के साथ कृषि और पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक रूप से शामिल कर थोड़ी गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नदी पर तीन स्थानों पर पहुंचकर फसलों का अवलोकन किया और ग्राम वासियों से चर्चा भी की, साथ ही समझाइश दी, बाढ़ में पानी होने पर किसी को भी नजदीक न जाने दिया जाए।

            इस दौरान रमगढ़ा में किसानों ने जमीन संबंधी अपनी कुछ समस्याएं रखी। श्री कोचर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और एसडीएम हटा से चर्चा की, किसानों से कहा आपकी समस्या के संबंध में आपको अवगत कराया जाएगा, किस तरह से निराकरण किया जाए। इस दौरान गौ सेवा समिति के सदस्य ने अपनी बात रखी समस्या रखी।

कलेक्टर ने तत्काल ही उपसंचालक पशुपालन को चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम रमगढ़ा में विद्यालय तक कार नहीं जा पाने से कलेक्टर मोटरसाईकिल में बैठ कर वहां पहुँचे और जमीना हकीकत से रूबरू हुए।

 ग्राम कोटा में ग्राम वासियों ने सड़क पर ब्रेकर और खेल मैदान की मांग की कलेक्टर ने कहा दोनों कार्य शीघ्र कर दिए जाएंगे साथ ही अन्य मांगों के संबंध में कहा शासन को आपकी मांग प्रेषित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *