Spread the love

दूसरे चरण में अभियान चलाकर समाज व संस्था से जुड़े लोगों को बनाएंगे सदस्य

मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 16 लाख सदस्य बन चुके हैं

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त ने मंगलवार को कटनी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन पर्व के दूसरे चरण में व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न समाज वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएगी। दो अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भाजपा ने अभियान तय किया है। आगामी कार्यक्रम जल्द तय कर लिया जाएगा। सदस्यता के पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने अपने लक्ष्य का 70 प्रतिशत पूरा कर लिया है। अब तक मध्यप्रदेश में एक करोड़ 16 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। आज भी मैंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर प्रबुद्धजनों को और बाजार में घूमकर सदस्य बनाया है।
गांधी जयंती पर सेवा बस्तियों में सेवा कार्य के साथ बनाएंगे सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े के समापन और महात्मा गांधी जी की जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बस्तियों में जाएंगे और सेवा कार्यों के साथ इन समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। कल स्वच्छता अभियान चलाने के साथ भाजपा कार्यकर्ता खादी की दुकानों पर जाकर खादी के कपड़े खरीदेंगे। 3 नवंबर को नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, कार्यकर्ता भी इसमें अपनी सहभागिता करेंगे।
4 को संत-पुजारियों, 5 को व्यवसायियों 7 को माता-बहनों को बनाएंगे सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक भजनों के साथ घर-घर और दुर्गा पंडालों मे संपर्क कर माताओं-बहनों को सदस्य बनाया जाएगा। चार अक्टूबर को ही मंदिरों, धर्मस्थलों संस्कृत विद्यालयों मेंं संपर्क कर पुजारियों, संत-महात्माओं, ज्योतिषियों के साथ समाज के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। 5 को व्यापारी वर्ग को, 6 को महिलाओं को और 7 अक्टूबर को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा अभियान चलाकर चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापरिक संगठनों के साथ बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों सहित समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *