
मझगवां थाना क्षेत्र में दुर्घटना
जबलपुर। मझगवां थाना अतंर्गत सिंघुली मंदिर के पास बाईक चालकों ने एक स्कूटी को टक्कर मारी इस हादसे में स्कूटी सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया|
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घमापुर निवासी 25 वर्षीय श्रेया विश्वकर्मा सिंघुली के सरकारी अस्पताल में सीएचओ (सर्किल हेल्थ ऑफिसर) के पद पर पदस्थ है. करीब एक साल से रोजाना श्रेया अपने पिता रमेश विश्वकर्मा के साथ जबलपुर से मझगवां आती-जाती थी. बीती शाम को ड्यूटी समाप्त होने के बाद श्रेया अपने पिता के साथ स्कूटी में बैठकर घर के लिए रवाना हुई. रमेश विश्वकर्मा जब सिंघुली मंदिर के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान दुबयारा गांव में रहने वाले कमलेश व जुगल किशोर ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी.
मोटर साइकल की टक्कर लगते ही श्रेया व रमेश स्कूटी सहित गिरकर घिसटते चले गए, हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई. वहीं आगे जाकर मोटर साइकल सवार युवक भी अनियंत्रित होकर गिर गए. घायलों को इलाज के लिए सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने रमेश विश्वकर्मा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटी श्रेया की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया.
