Spread the love

दिव्यांग बच्चों को अतिथियों ने बांधे रक्षा सूत्र – दिए उपहार
छिंदवाड़ा – दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में सामाजिक संस्था सक्षम एवं आधार द्वारा समावेशी रक्षाबंधन महोत्सव मनाकर रक्षाबंधन महापर्व की खुशियां मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्रीमती निवेदिता गुप्ता, विशेष अतिथि श्रीमति रेखा धर्म पत्नी शीलेंद्र सिंह कलेक्टर, श्रीमती वर्षा धर्म पत्नी सुधीर जैन एसडीएम छिंदवाड़ा उपस्थित रहीं, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ समाज सेवी दीपक राज जैन ने की।


जिनका आधार की संचालिका एवं अध्यक्ष श्रीमती सरिता पांडे, सचिव सुमिता पवार, सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ, सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा सहित दिव्यांग बच्चों ने आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर कविता पराग जैन द्वारा किया गया।
सुंदर कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने मंगलाचरण के साथ रक्षाबंधन महापर्व पर स्वागत गीत के साथ नृत्यगान कर सभी का मन मोह लिया, इस अवसर पर सभी दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों को राखियां बांधी एवं अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों को राखियां बंध कर उन्हें उपहार देकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज सेवियों सहित गणमान्य नागरिकों के साथ विविध संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिनका आधार एवं सक्षम ने अभिनंदन किया एवं सभी दिव्यांग बच्चों को अतिथियों ने उपहार देकर स्वल्पाहार कराया। सुंदर आयोजन के लिए सभी अतिथियों ने आधार फाउंडेशन को 80 दिव्यांग बच्चों की सेवा कार्य के लिए कोटिशाः साधुवाद दिया ओर सुंदर व्यवस्था एवं देखरेख के लिए शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन पर्व की खुशी में आधार में सेवाएं दे रहे सभी विशेष शिक्षकों सहित स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया गया।


धैर्य पांडे का किया सम्मान – आधार फाउंडेशन में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे धैर्य पांडे ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के बोची बाल खेल में वरिष्ठ श्रेणी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया जिसके लिए अतिथियों ने धैर्य पांडे को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।आपको बता दें किया इस चैंपियनशिप में 22 राज्यों ने भाग लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *