Spread the love

कोर्ट में भाजपा उम्मीदवार के पति ने लगाया था फर्जी मार्कशीट का मामला
नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी

मुरैना। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी को अभी एक केस से निजात मिली ही थी कि तभी मुरैना कोर्ट ने फर्जी अंकसूची मामले में उन पर एफआईआर कराने के निर्देश दे दिये।
जानकारी के अनुसार नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी चुनाव जीतने के बाद से ही सवालों के घेरे में आ गई थीं। जिसकी मुख्य वजह थी भाजपा की ही उम्मीदवार मीना जाटव। मीना जाटव के पति ने कोर्ट में मामला दर्ज करवाया था जिसमें उन्होंने शारदा सोलंकी पर अपना चुनावी घोषण पत्र में फर्जी मार्कशीट लगाने का मामला था। जिस स्कूल की मार्कशीट उन्होंने लगाई थी उस स्कूल ने उनके स्कूल में न होना बताया। इसके अलावा मार्कशीट में जो रोल नंबर है वह किसी छात्र का है। इसका मामला कई दिनों से कोर्ट में प्रचलित था। जिसके चलते देशना जैन के कोर्ट ने सोमवार को उनके खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश जारी किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *