
कलचुरी महिला समिति ने किया आया साव झूमके कार्यक्रम का आयोजन
दमोह। कलचुरी महिला समिति द्वारा आया सावन झूमके का कार्यक्रम होटल उत्सव विलास सागर नाका दमोह में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधा राय अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरू राय रही। कार्यक्रम में फैशन शो, रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता हुई। श्रीमती आराधना राय खुशहाली ने कहा का त्यौहार है सावन हरियाली का त्यौहार है सावन कन्हैया को झूला झूलने का त्यौहार है सावन इस पर कविता प्रस्तुत की भावना शिवहरे ने अपनी कविता पेश की भारती राय द्वारा भजन पेश किया गया। श्रीमती गायत्री, कल्पना, किरण, प्रमिला, मयूरी ने दोबारा आया सावन झूम के गीत प्रस्तुत किया।

डांस प्रतियोगिता एवं फैशन शो में दो उपहार फर्स्ट व सेकंड श्रीमती सीमा राय श्रीमती गायत्री राय श्रीमती मयूरी श्रीमती निधि राय को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सोनल राय, दीपा राय, नेहा शिवहरे, विनीता प्रीति, संगीता, निधि, सपना, शैली, शक्ति, पूजा, मानसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रंजन, आराधना, नीता राय, नीलू, अर्चना, रुक्मणी, शीला, रजनी, उषा, नीलम, रश्मि, श्रद्धा, विजेता, रंजन चौकसे, प्रभा, मोनिका, लता, प्रीति, साधना, सीमा, सुनीता, अंशु, रीता, मंजूषा, सरिता राय, वर्षा, दीप्ति, प्रियंका, मानसी, शीला, मुंखारिया दीदी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉक्टर सोनल राय द्वारा स्वदेशी अपनाओ पर शपथ दिलवाई गई। सभी कलचुरी महिला समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं और एक दूसरे का आभार व्यक्त किया।
