Spread the love


बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में यात्रा की शुरुआत करने वाले है। कांग्रेस पार्टी ने यात्रा को वोटर अधिकार यात्रा नाम दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा, 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा है, यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है
इस दौरान कांग्रेस सांसद ने युवा, मजदूर, किसान और हर नागरिक से यात्रा में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी ने लिखा, हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर की मनाने वाले है। युवा, मजदूर, किसान- हर नागरिक, उठो और जनांदोलन से जुड़ो। इसके अलावा अपनी पोस्ट में एक नया नारा गढ़ते हुए राहुल गांधी ने लिखा, अब की बार, वोट चोरों की हार, जनता की जीत, संविधान की जीत।
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 अगस्त से रोहतास जिले के सासाराम शहर से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार में गठबंधन के सभी 6 घटक दलों के नेता शामिल हो रहे है। रोहतास से शुरू होने के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा 18 अगस्त को औरंगाबाद, 19 अगस्त को गयाजी और नवादा पहुंचेगी और 20 अगस्त को विश्राम होगा। अगले दिन 21 अगस्त को लखीसराय-शेखपुरा से यात्रा फिर शुरू होगी, जो 22 अगस्त को मुंगेर और भागलपुर, 23 अगस्त को कटिहार और 24 अगस्त को पूर्णिया और अररिया पहुंचेगी।
इंडिया ब्लॉक के नेता 25 अगस्त को विश्राम होगा और 26 अगस्त को सुपौल से अपनी यात्रा फिर से शुरू करने वाले है। वे 27 अगस्त को दरभंगा और मुजफ्फरपुर, 28 अगस्त को सीतामढ़ी और मोतिहारी, 29 अगस्त को बेतिया, गोपालगंज और सीवान, और 30 अगस्त को छपरा और आरा पहुंचने का कार्यक्रम है। 31 अगस्त को विश्राम होगा और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *