Spread the love

घंटाघर या दूसरी जगहों पर दुकानें अलग से न लगाई जाएं ताकि वहाँ पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने

दमोह : जिले में गणेश उत्सव, पर्युषण पर्व, मिलाद-उन-नबी एवं पितृपक्ष आदि पर्वो को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष (सुनार) में संपन्न हुई। बैठक में सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे सहित समिति के सम्मानीय सदस्य, संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

            बैठक में कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बहुत महत्वपूर्ण सुझाव आये हैं, जिला शांति समिति के सदस्यों के सुझाव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। त्यौहारों के मद्देनजर 01 सितम्बर की शाम 07 बजे घंटाघर से अधिकारियों के साथ जिला शांति समिति के सदस्य भी मार्गों पर जाएंगे और केवल निरीक्षण करेंगे कि जो बातें शांति समिति की बैठक में हुई वे कितनी जमीन पर उतरी हैं और इससे आगे आने वाले समय के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनेगा। एक अच्छा सुझाव था जिसको हमने तत्काल स्वीकार करके लागू किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने गणेश उत्सव से लेकर और पितृ पक्ष तक के पर्वों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा गणेश उत्सव के संबंध में नगरपालिका अधिकारी द्वारा आदेश भी जारी कर दिये गये है कि तहसील ग्राउंड में श्री गणेश मेला लगाया जा रहा हैं, जिसमें गणेश जी की मिट्टी से बनी मूर्ति का विक्रय स्थल बनाया जायेगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि नगर पालिका के द्वारा वह निशुल्क स्थान दिया जाएगा, खासतौर पर जो प्रजापति समाज के लोग है, स्वसहायता समूह के लोग या अन्य मूर्तिकार जो मूर्तिया बनाते है कलेक्टर श्री कोचर ने उन मूर्तिकारों से आग्रह किया है ऐसी स्थिति में यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि घंटाघर या दूसरी जगहों पर दुकानें अलग से न लगाई जाएं ताकि वहाँ पर ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा इस निशुल्क सुविधा का उपयोग करें और तहसील ग्राउंड में ही मूर्ति विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, तहसील ग्राउण्ड पर एक बार व्यवस्था लगाने लगेंगे तो लोग अपने आप मूर्ति खरीदने के लिए वहीं पर आएंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इसके अतिरिक्त सफाई, अतिक्रमण, प्रकाश की व्यवस्था, सड़कों के गड्डे को भरने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव समिति के सदस्यों के द्वारा हमारे पास आए हैं, एक सुझाव क्रेन लगाने को लेकर भी आया है। उन्होंने कहा अभी तक यह होता था कि गणेश विर्सजन पर प्राइवेट क्रेन लगाते थे, इस बार जिला प्रशासन की तरफ से भी क्रेन की व्यवस्था की जा रही हैं ताकि गणेश विजर्सन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके अलावा विर्सजन के अगले ही दिन पितृपक्ष शुरू हो जाएगा इसलिए अगले दिन ही मूर्तियों को सम्मान पूर्वक बाहर निकालने की कारवाई फुटेरा तालाब, पुरेना तालाब, बेलाताल, पाठक तलईया सभी जगह से सफाई करने का कार्य किया जायेगा।

            उन्होंने कहा बैठक में काफी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है और इस संबंध में निर्णय लिये गए अब अधिकारियों की टीम जल्द ही पूरे मार्गों का निरीक्षण शुरू करेगी जहाँ-जहाँ पर ऐसी स्थितियां है, सडकों के गड्डे भरना है, उनको व्यवस्थित रूप से भरा जाएगा, बिजली के तार जो झूल रह है उनको भी व्यवस्थित करने का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *