Spread the love

दमोह – 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों का स्मरण करते हुए उनके प्रति संकल्प को दोहराने का दिन है भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में किया गया गांधीजी मानव जीवन के उन्नत मूल्य, अहिंसा सद्भाव और गरीबों के लिए सेवाभाव की कल्पना की थी उनकी कल्पना का हम पालन कर रहे हैं जिला अध्यक्ष रत्नचंद जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के जन्म दिवस पर देश के विकास उन्नति एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण हेतु जय जवान जय किसान का नारा दिया दोनों महापुरुषों के श्री चरणों में नमन करते हुए कांग्रेस को आगे बढ़ने का संकल्प हम सभी करते हैं कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय टंडन रत्नचंद जैन मनु मिश्रा संजय चौरसिया मानक पटेल परम यादव कमला निषाद गीता लोधी रजनी ठाकुर हरविंदर सिंह आशीष पटेल राजा रौतेला अमर सिंह राजू बगीरा पप्पू कसौटिया हेमराज राजेश तिवारी दिनेश रैकवार गुड्डू तिलकधारी प्रशांत हजारी समीम कुरेशी मदन सुमन रियाज खान इनायत अली डीपी पटेल लतीफ खान मुकेश रोहिताश संदीप एक के चिश्ती लक्ष्मण चौरसिया संदीप यादव विजय रैकवार अमित नामदेव शाहिद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *