Spread the love

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार किया गया है। विक्रमसिंघे को सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप है। एक रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिस अफसर के हवाले से बताया है कि सितंबर 2023 में राष्ट्रपति रहते हुए अपनी पत्नी के साथ वे ब्रिटिश विश्वविद्यालय समारोह में शामिल होने लंदन गए थे। यात्रा में परिवार पर सरकारी धन खर्च करने का आरोप विक्रमसिंघे पर है। इस दौरे के बारे में लंबी पूछताछ के बाद विक्रमसिंघे को शुक्रवार को गिरफ्तारी किया गया है।
हालांकि विक्रमसिंघे ने सरकारी फंड का इस्तेमाल पत्नी की लंदन यात्रा में किए जाने की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि पत्नी ने अपना खर्च खुद उठाया ना कि सरकारी धन का इस्तेमाल किया। विक्रमसिंघे को श्रीलंका के 2022 के आर्थिक संकट से निकालने वाले नेता की तरह देखा जाता रहा है। इसके बाद ये आरोप उनकी राजनीतिक छवि को बड़ा नुकसान कर सकते हैं।
श्रीलंका के वरिष्ठ नेता हैं विक्रमसिंघे
श्रीलंका की राजनीति में रानिल विक्रमसिंघे का बड़ा कद है। वे बीते पांच दशकों से श्रीलंका की राजनीति में काफी मशहूर नाम हैं। रानिल 1977 में पहली बार सासंद बने थे और इसी साल मंत्री भी बने। मई 1993 को विक्रमसिंघे को पहली बार देश का प्रधानमंत्री बनाया गया था। विक्रमसिंघे दूसरी बार 2001 से 2004 तक पीएम रहे।
रानिल विक्रमसिंघे 2015 से 2019 के बीच अलग-अलग मौकों पर तीन बार पीएम पद पर रहे। रानिल अब तक 6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और संसद में दो बार विपक्षी नेता की भूमिका निभा चुके हैं। रानिल विक्रमसिंघे को आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच 2002 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। बीते साल 2024 तक रानिल श्रीलंका के राष्ट्रपति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *