Spread the love

दिग्विजय सिंह ने कार्रवाई के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय को लिखा पत्र

गुना की मधुसूदनगढ़ नगर पालिका के संबंध में दिग्विजय सिंह ने लिखा कैलाश विजयवर्गीय को पत्र
भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को एक पत्र लिखकर मधुसूदनगढ़ नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि मधुसूदनगढ़ नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष श्यामलाल अहिरवार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूरनचंद कुशवाह द्वारा सामग्री खरीद में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार किया गया है। इस मामले में गुना जिले में पदस्थ रहे तीन अलग अलग कलेक्टरों फ्रेंक नोबल ए द्वारा 10 जुलाई 2023 को , तरुण राठी द्वारा 29 सितम्बर 2023 को एवं किशोर कुमार कान्याल द्वारा 17 जून 2025 को जांच की गई है और आयुक्त नगरीय प्रशासन को कार्यवाही हेतु लेख किया गया है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में आगे कहा है कि इस मामले में मधुसूदनगढ़ नगर पालिका परिषद के पार्षदों और आम जनता में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका परिषद मधुसूदनगढ़ के दोषी पाए गए तत्कालीन अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु तीन कलेक्टरों द्वारा लिखे गए पत्रों का सम्मान करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *