
दमोह ! गणेश चतुर्थी के दिन जागेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी परिवार नायक ने अपनी पैतृक भूमि पर गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सभी गांव वालों के साथ कराई थी जिसे अगले दिन 28/8/25 को प्रशासन ने हटवा दिया।नायक परिवार ने प्राशसन से अनुरोध भी किया कि यह हमारी पैतृक भूमि है जिस पर हमारी सहमति से गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है गणेश प्रतिमा को पुनः स्थापित करने के लिए बांदकपुर और दमोह के लोगों ने एक कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग की गई है कि
बांदकपुर में जागेश्वरनाथ मंदिर पुजारी नायक खानदान की पैतृक भूमि खसरा नंबर 176/2 है जिस पर नायक पुजारी परिवार का कब्जा चला आ रहा है जिस पर पंडित श्याम सुंदर नायक जी द्वारा गणेश चतुर्थी पर वहां पर पक्का बना पुराना चबूतरा पर गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी जिस पर वो गणेश मंदिर बनवाना चाहते हैं।

27/8/2025 गणेश चतुर्थी के दिन पंडित श्याम सुन्दर नायक एवं ग्रामीणो द्वारा गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी जिसे राजस्व विभाग ने दूसरे दिन 28/8/25 को बगैर नायक परिवार का पक्ष सुने बल पूर्वक हटा दिया था।
माननीय जी से निवेदन है कि खसरा नंबर 176/2 मंदिर पुजारी नायक परिवार की पैतृक भूमि है जिस पर भूलवश मध्यप्रदेश शासन दर्ज हो गया। वही ऐसे ही प्रकरण था जो हिस्सेदार जागेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी नायक परिवार का खसरा नंबर 176/3 है वो सिविल कोर्ट दमोह से प्रकरण जीत गए हैं और उनका रिकॉर्ड दुरस्त की प्रक्रिया चल रही है।
अत महोदय जी से निवेदन है कि धार्मिक भावनाओं को देखते हुए गणेश प्रतिमा को पुनः खसरा नंबर 176/2 पर रखवाया जाए एवं जागेश्वरनाथ मंदिर नायक पुजारी परिवार को रिकार्ड दुरस्त कराने का मौका दिए जाने की कृपा करें।
वही लोगों ने कहा कि गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाला नायक परिवार जागेश्वरनाथ जी मंदिर का पुजारी परिवार है जिसे कुछ अपने निजी जलन भावना के चलते उन्हें अतिक्रमणकारी भूमाफिया जैसे अपशब्दों का सोशल मीडिया पर बताया गया है जबकि जिस चबूतरे पर गणेश प्रतिमा को रखा गया है वो चबूतरा वर्ष 2003-04 से राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज है वहीं गांव के लोगों ने बताया है कि जिस पर गणेश प्रतिमा रखी गई थी वो जमीन नायक परिवार की है जिस पर उनका कब्जा शुरू से चला आ रहा है बांदकपुर में गणेश मंदिर बनने से किसी को कोई परेशानी नहीं है कुछ व्यक्तियों को जलन के कारण अतिक्रमण करने की भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने का मैसेज फैलाया है नायक परिवार जागेश्वरनाथ मंदिर का पुजारी परिवार है जो अपने हिस्से से सदाबर्त चलाता है जिससे साधु संतों को प्रसाद भोजन निःशुल्क दिया जाता है।

वही नितिन मिश्रा, श्रीमती रजनी ठाकुर, श्रीमती कमला निशाद, संध्या नायक, श्रीमती नीलू तिवारी,पवन गुप्ता,शुभम तिवारी, राहुल रतनचंद जैन, वीरेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, अरविंद अवस्थी,कोमल अहिरवार, बिंदु पटोतया,अमित विदौल्या,रामू विश्वकर्मा,बिष्षू नायक,प्रताप सींग, गुलशन पाठक,हर्ष दुबे, आदि लोगों ने प्रशासन से मांग कि गणेश प्रतिमा की पुनः स्थापना की जाए और नायक परिवार को अपना रिकार्ड दुरस्त कराने का समय दिया जाए।
