Spread the love

जनता और प्रशासन के सामूहिक प्रयास से आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में दमोह की रैंकिग अवश्य बेहतर होगी

शहर की सफाई स्थिति चिंताजनक, गॉधी जयंती से लागू होगा नया एक्शन प्लान

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि आज सुबह की एक घटना में आप सबसे शेयर करना चाहूंगा कि आज जिले की और दमोह नगर की रहने वाली महिला ने मुझे वीडियो बना करके भेजा और उस वीडियो में उन्होंने मुझसे कहा कि कलेक्टर सर बड़े दुख की बात है कि दमोह में सफाई की इतनी बुरी स्थिति है हमको बड़ी पीड़ा होती है कि हम दमोह के रहने वाले हैं  और देखिए दूसरे प्रदेश, शहर सब जगह बहुत अच्छा स्वच्छता का माहौल लेकिन दमोह में ऐसा नहीं है कलेक्टर सर आप कुछ करिए। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि उनका जो वीडियो संदेश था मुझे बहुत अंदर तक दुखी कर गया बहुत पीड़ा हुई। वाकई में उन्होंने बहुत सही बात कही उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा जो स्थितियां हैं उसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि कल मैनें 05 घंटे नगरीय निकायों के साथ बैठक की और स्वच्छ भारत अभियान का प्लान 2025 को देखा है कि वह क्या करने वाला है और पांच घंटे तक एक-एक बारीक से बारीक बिंदु के ऊपर डिस्किशन किया है। उन्होने कहा कि 23 से 25 सितंबर के बीच बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पार्षदगण, सम्मानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में हर नगरीय निकाय उनके सामने प्रेजेंटेशन देगा कि आगे आने वाले 06 माह के अंदर स्वच्छता में किस प्रकार से शहर का कायाकल्प करने वाले हैं और मैं यह मानता हॅू कि यह काम अकेले सरकार और नगरीय निकाय के बूते का नहीं है इसमें जनता को भी स्वच्छता के लिए अपनी आदतें बदलनी पडे़गी, जब तक आप सहयोग नहीं करेंगे स्वच्छता नहीं आ सकती है उन्होने कहा कि हम लोग लगातार इसको लेकर के गंभीर और चिंतित हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि हमने कल भी बहुत लंबी बैठक की है एक-एक छोटे से छोटे मुद्दे के ऊपर चर्चा की है एक्शन प्लान तैयार करने को बोला है अगले 10-15 दिन के अंदर पूरा एक्शन प्लान तैयार करेंगे और 23 से 25 सितंबर के बीच हर नगरीय निकाय के पार्षदगण के साथ इस प्लान को लेकर बैठेंगे उनसे बातचीत करेंगे उनसे सुझाव लेंगे ताकि 01 अक्टूबर से या 02 अक्टूबर गांधी जयंती से इसको पूरी तरह से फील्ड के अंदर लागू कर दें। मैं चाहूंगा कि आप सब लोग इसमें मेरा सहयोग करें। मैं उन महिला का धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने आज सुबह मुझे ये वीडियो भेजा। मैं उनकी पीड़ा का समर्थन करता हूं। लेकिन हम प्रतिबद्ध हैं, हम चिंतित हैं, आगे लगातार इसमें बेहतर करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबका सहयोग मिलेगा तो हम इस काम को बहुत बेहतर कर पाएंगे और आगे आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारी रेंकिंग बहुत बेहतर होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *