Spread the love

पर्यूषण पर्व पर बह रही धर्म की गंगा
बांदकपुर ! पर्यूषण पर्व के दौरान बांदकपुर ग्राम में हो रहे हैं विविध संस्कृत कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम बा लोग ले रहे हैं धर्म का लाभ 10 लक्षण महापर्व पर श्री दिगंबर जैन मंदिर बांदकपुर में प्रातः काल में तीनों वेदियों पर अभिषेक शांति धारा के साथ संगीत में पूजन विधान चल रहा है सांगानेर से पधारे विद्वान पंडित आकाश जैन घुवारा के सनिध्य मार्गदर्शन में सुबह नित्य नियम अभिषेक शांति धारा के उपरांत संगीत में पूजन हो रही है शाम को 10 लक्षण धर्म के प्रत्येक दिवस पर प्रत्येक धर्म पर श्रावकों को उपदेश मिल रहे हैं !

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन श्रीमती सुनीता डबुल्या के द्वारा किया गया आरती प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल पंडित आकाश जैन श्रीमती लीना जैन श्रीमती विधि जैन के द्वारा बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान का निर्णय दिया गया जिसमें प्रथम स्थान रियांशी जैन द्वितीय स्थान सेजल जैन तृतीय स्थान पर निराली डबुल्या रही सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार श्रीमती संतोष रानी डबुल्या सुनील डबुल्याके द्वारा प्रदान किए गए इस अवसर पर समस्त समाज के लोग उपस्थित रहे व प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *