Spread the love

आदेश का उल्लंघन करने पर की जाएगी कार्रवाई

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पर्यावरण सुरक्षा, जलस्रोत संरक्षण एवं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजनगर तालाब में गणेश प्रतिमाओं एवं पूजा-अर्चन सामग्री का विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित किया हैं। यह प्रतिबंध आगामी अनंत चतुर्दशी एवं सभी अन्य धार्मिक अवसरों पर लागू होगा। उन्होंने कहा इस आदेश का उल्लंघन करने वालो पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना एवं अन्य दंड शामिल हो सकते हैं।ज्ञात हो कि राजनगर तालाब नगर की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है और इसका जल नगर के निवासियों के लिए शुद्ध पेयजल के रूप में उपयोग किया जाता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजनगर तालाब में गणेश प्रतिमाओं एवं पूजा-अर्चन सामग्री का विसर्जन करने से जल में प्रदूषक तत्व प्रवेश कर सकते हैं, जिससे नगरवासियों की पेयजल आपूर्ति पर गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *