
दमोह : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दमोह जिले की शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया की शिक्षक शीला पटेल को राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज दमोह जिला एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। श्रीमती पटेल का लगातार 02 वर्षों में राज्य सम्मान और राष्ट्रीय सम्मान पाना निश्चय ही एक दुर्लभ उपलब्धि है। श्रीमती शीला पटेल की शिक्षा के क्षेत्र में और आपकी खेत और किसान के हित में सक्रियता , गहनता, सम्वेदनशीलता, और नवाचारिता निश्चय ही प्रशंसनीय है।
