Spread the love

डी-वार्मिंग अभियान 23 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक संचालित होगा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के विषयों पर कलेक्टर श्री कोचर ने विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया अभी जिले में रक्तदान को लेकर प्रयोग किए गए थे, ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केन्द्रों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, इसके बहुत अच्छे और उत्साहवर्धक परिणाम आए हैं। अब निर्णय लिया गए हैं हर महीने प्रत्येक ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें जिसका रोस्टर बनाया जाएगा। रोस्टर अनुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें। उन्होंने कहा 23 सितंबर से भारत सरकार का अभियान प्रारंभ हो रहा हैं। कलेक्टर ने कहा यदि मान लीजिए किसी व्यक्ति के पेट में कीड़े हो जाते हैं जिसके कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है, इस सिलसिले में डी-वार्मिंग का पूरा अभियान चलाया जा रहा हैं जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा चुकी हैं। आमजन जनप्रतिनिधि सभी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा, यह कई चरणों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे। उक्त अभियान 23 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।कलेक्टर श्री कोचर ने बताया भारत सरकार नीति आयोग ने जिस प्रकार संपूर्णता अभियान चलाया था इस अभियान से प्रेरित होकर के संपूर्णता भाग 2 जिले की पहल के अंतर्गत चालू कर रहे हैं। इसको इसी महीने के अंत तक या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 01 अक्टूबर से लांच करने का प्लान किया जायेगा। उन्होंने कहा इसमें सारे इंडिकेटर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास लिए जाएंगे, जो वाकई में जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां पर वाकई में कहीं ना कहीं जिला कमजोर रहा हैं, ऐसे क्षेत्रों को और बेहतर करने के लिए संपूर्णता भाग 2 चलाया जाएगा। बैठक में इसकी संपूर्ण प्लानिंग की जा चुकी हैं, इसके निर्देश और ट्रेनिंग करके 01 अक्टूबर से लांच किया जाएगा, खासतौर से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहित उन सभी विषयों को लेकर बड़ा फोकस्ड कार्यक्रम किए जाएंगे। अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण सारा कुछ रहेगा, इसको एक व्यापक रूप से लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा बैठक में मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु की भी समीक्षा की गई हैं शिशु मृत्यु को लेकर बहुत कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं, बैठक में परिजनों को भी बुलाया जाता है, प्रशासनिक लापरवाही की जांच की जाती है, जिन लोगों ने गलतियां की है उन लोगों के खिलाफ कड़ी करी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *